सिर की 12 हड्डियां और पसलियां 6 जगह टूटीं, हेड इंजरी के बाद ज्यादा खून बहने से गई MBBS स्टूडेंट की जान

कानपुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल उर्फ अमन सारस्वत (24) की मौत के मामले में पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

0
431

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल उर्फ अमन सारस्वत (24) की मौत के मामले में पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साहिल के शरीर पर चोटों के 16 निशान मिले हैं। सिर पर दो चोटों के अलावा 12 हड्डियां टूटी मिली हैं। पसलियां छह जगहों से टूटी हैं। हेड इंजरी के बाद अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है।

उधर, डीसीपी पश्चिम विजय ढुल के अनुसार, अभी तक की जांच में हत्या के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। ऐसे में हत्या और हादसे दोनों ही बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मामले के खुलासे के लिए फोरेंसिक टीम ने सोमवार को घटनास्थल पर क्राइम सीन दोहराया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मामले की जांच पूरी होने तक छात्र-छात्राओं के हॉस्टल छोड़कर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

मूलरूप से मथुरा जिले के आशापुरी निवासी साहिल (24) का खून से लथपथ शव रविवार सुबह कॉलेज स्थित हॉस्टल के बेसमेंट में मिला था। सिर व शरीर पर चोटों के निशान थे। मौत से ठीक पहले शनिवार रात उसने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी की थी। पिता बृजमोहन सारस्वत की तहरीर पर देर रात कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बिठूर थाने में हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एफआईआर कॉपी लेने के बाद परिजन शव लेकर गृह जनपद चले गए।

ये भी पढ़े: Bollywood: Kal Ho Naa Ho के 20 वर्ष पूरे! पिता को याद कर करण जौहर हुए भावुक

40 से अधिक छात्र-छात्राओं से दोबारा पूछताछ
वहीं, एसीपी सीसामऊ व क्राइम श्वेता कुमारी, एडीसीपी क्राइम अमिता सिंह ने भी घटनास्थल से जानकारी जुटाई है। इस दौरान बंद कमरों में पुलिस, सर्विलांस और क्राइम टीम के अधिकारियों ने बारी-बारी से फिर से 40 से अधिक छात्र-छात्राओं से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने पूरे हॉस्टल परिसर की वीडियोग्राफी करवाई। वहीं मामले की जांच के लिए पुलिस ने चौथी मंजिल से तलघर तक की नापजोख के साथ बाहरी दीवार की ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी कराई और हर फ्लोर की फोटो ली।

हत्या या हादसा?
गौरतलब है कि साहिल की मौत के मामले में दो बातें उठ रही हैं। पहली ये कि छत से गिरने की वजह से उसकी मौत हुई है। दूसरी ये कि उसे मारा-पीटा गया और मौत के घाट उतारा गया। हालांकि, सच्चाई क्या है ये तो पुलिस की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चलेगा।

मामले में जॉइंट पुलिस कमिश्नर का कहना है कि घटना वाले दिन थर्ड फ्लोर पर रात में ढाई बजे के करीब सीसीटीवी फुटेज में साहिल हॉस्टल की दीवार पर बाथरूम करते हुए दिखा था। सामने गैलरी से गुजर रहे एक लड़के ने उसे देखा था. फिर वो अपने में चला जाता है। लेकिन बाथरूम करने के बाद साहिल अपने कमरे की तरफ नहीं जाता है, बल्कि वह गैलरी की तरफ चला जाता है। जहां से उसके गिरने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़े: UP Assembly Winter Session: अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना, Yogi बोले- मर्यादा बनाये रखें…पढ़ें किसने क्या कहा?

पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस को हॉस्टल में दो लड़के ऐसे भी मिले हैं जिनका कहना है कि रात में उन्होंने कुछ गिरने की आवाज सुनी थी। लेकिन नींद की वजह से वह वे फिर से सो गए थे। अभी तक पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में रात को साहिल से घटना के समय किसी लड़के के मिलने के सबूत नहीं मिले हैं। फिलहाल, साहिल के फोन और उसके साथियों कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 24 तारीख को साहिल का बर्थडे था। उसके अगले दिन भी उसने पार्टी दी थी। लेकिन इस पार्टी में किसी विवाद की सूचना नहीं मिली है। महिला मित्र वाले एंगल से भी जांच की जा रही है। हॉस्टल के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। छात्रों से बातचीत करके साहिल की मौत के असली कारण को ढूंढने कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here