खुशखबरी: किसी भी वक्त Slikyara tunnel से बाहर आ सकते हैं मजदूर, Rescue अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचा, टनल के अंदर ही किया जायेगा प्राथमिक उपचार

उत्तरकाशी से मंगवार को अच्छी खबर आयी है। Rescue अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है।

0
245

न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तरकाशी। उत्तरकाशी से मंगवार को अच्छी खबर आयी है। Rescue अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। टनल अब आर-पार हो गयी है, किसी भी वक़्त टनल खुल सकती है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सहित बड़े अधिकारी टनल के भीतर गए हैं। एनडीआरएफ के जवान भीतर जा रहे हैं। स्ट्रेचर, गद्दे और बेड टनल के भीतर ले जाये जा रहे हैं।

उत्तराखंड के सचिव और सिल्कयारा बचाव अभियान के नोडल अधिकारी नीरज खैरवाल ने बताया की अभी तक, हमने पाइप को 55.3 मीटर तक धकेल दिया है। अगर कोई और बाधा नहीं रही तो शाम तक मजदूरों के बाहर आने की हम उम्मीद कर रहे हैं।

एक एम्बुलेंस को सुरंग के अंदर ले जाया जा रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक 55.3 मीटर तक पाइप डाला जा चुका है।

राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के एमडी महमूद अहमद ने कहा कि , “आज एक और पाइप को वेल्ड किया जाना है। हम फिर गंदगी को बाहर निकालेंगे और पाइप को अंदर धकेलेंगे। वेल्डिंग में 1-2 घंटे लगते हैं…।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here