Meerut News: बंद पड़ी फैक्टरी में चल रहा था मिनी कमेला, 6आरोपी हुए गिरफ्तार, कर्ज में डूबे युवक ने पिया तेजाब

रविवार को एलसीडी और अन्य सामान भी बेच दिया। अमजद के ऊपर कई अन्य लोगों का भी कर्ज था। वह उस पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर उसने तेजाब पी लिया। अमजद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर है।

0
353

न्यूज़लिंक हिंदी। मेरठ के लोहियानगर पुलिस ने हापुड़ रोड स्थित जमुना नगर कॉलोनी में इमरान की बंद फैक्टरी में चल रहे मिनी कमेले का खुलासा किया। यहां पर काफी मात्रा में मांस और अवशेष मिले।पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ गो अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया।

पुलिस के मुताबिक की सोमवार सुबह पुलिस ने एक सूचना पर हापुड़ रोड स्थित जमुना नगर में इमरान की बंद पड़ी फैक्टरी में छापा मारा। इसका गेट बाहर से बंद था। इसे खोलकर पुलिस अंदर पहुंची तो अवैध कटान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फैक्टरी के अंदर काफी मात्रा में खून और पांच पशुओं के अवशेष मिले।

पुलिस को मौके से कटान के औजार भी मिले

यहां से काफी मात्रा में बरामद मांस को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। छानबीन में पता चला कि आरोपी पिछले काफी समय से अवैध रूप से यहां मिनी कमेले का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने इमरान व साजेब, लोहिया नगर निवासी सरताज, कैफ, रहबर और श्याम नगर निवासी मुजम्मिल को गिरफ्तार किया है।

कर्ज से परेशान युवक ने पी लिया तेजाब

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में सोमवार को कर्जदारों से परेशान एक युवक ने तेजाब पी लिया। घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पत्नी का आरोप है कि क्षेत्र के ही रहने वाले कुछ दबंग उसके पति को जबरन जुआ खिलाते हैं। इसके चलते पति पर काफी कर्ज हो चुका है।

पुलिस के मुताबिक उज्जवल गार्डन के रहने वाले अमजद की पत्नी रिहाना ने बताया कि उसके शौहर ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से चार दिन पहले 15 हजार रुपये उधार लिए थे। इसकी एवज में 18 हजार रुपए मांगे गए थे।

रिहाना का आरोप है कि क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवक जबरन उसके पति से जुआ खिलाते हैं। इस हालात में ही कुछ दिन पहले घर का सिलेंडर बेचा था। रविवार को एलसीडी और अन्य सामान भी बेच दिया। अमजद के ऊपर कई अन्य लोगों का भी कर्ज था। वह उस पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर उसने तेजाब पी लिया। अमजद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here