न्यूज़लिंक हिंदी। कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक सेवा नियमावली 2023 को मंजूरी दे दी हैं। प्रदेश में नायाब तहसीलदार के 50 फीसदी पद सीधे भर्ती से नियुक्त निरक्षको की पदोनति से भरे जायेगे।
वर्तमान के नायब तहसीलदार के 1234 पद स्वीकृत हैं। राजस्व विभाग नायाब तहसीलदार के 50 फीसदी पद सीधे भर्ती और 50 फीसदी पदोनति के जरिये भरे जायेगे। वेतन समिति 2008 की संतुति के आधार पर वित्त विभाग ने आरके , ऐआरके और भूलेख लिपिक के 1147 पदों को राजस्व निरक्षक में संविलीन किया हैं।
वर्तमान में रजिस्ट्रार कानूनगो 9 प्रतिशत पदों पर और राजस्व निरीक्षक 41 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति पाकर नायब तहसीलदार बनते हैं। बाकी 50 प्रतिशत सीधी भर्ती से भरे जाते हैं।
प्रस्तावित व्यवस्था में भूलेख लिपिक, सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो, रजिस्ट्रार कानूनगो और राजस्व निरीक्षकों का एक काडर राजस्व निरीक्षक बन जाएगा।
इससे नायब तहसीलदार के रिक्त 50 प्रतिशत पद राजस्व निरीक्षकों की पदोन्नति से भरे जाएंगे जबकि बाकी पदों के लिए सीधी भर्ती होगी।
इसके बाद सभी नियमानुसार कार्यकाल पूरा कर एक निश्चित कोटे में नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति पाएंगे।

