Mathura News: RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद, बोले- मैं खुद को रोक नहीं सका

0
344

न्यूूजलिंक हिंदी, मथुरा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए बुधवार की सुबह पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रेमानंद महाराज का शॉल व माला पहनाई। वही आपको बता दें कि आरएमएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन के प्रवास पर मथुरा वृंदावन पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने सर्वप्रथम मथुरा के फरह स्थित गौ अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया था।

यह भी पढ़े: मथुरा में कोहरे का कहर, बारातियों से भरा ट्रेवलर टकराया, 4 की मौत; हरियाणा से मथुरा आई थी बरात

वही उसके बाद वह वृंदावन पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि महाराज जी मैं आपकी वीडियो और आपके प्रवचन सोशल मीडिया के जरिए सुनता रहता हूं। जब वृंदावन पहुंचा, तो मन में जागरूकता हुई कि आपसे मुलाकात करनी चाहिए।वही उसके बाद वह वृंदावन पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि महाराज जी मैं आपकी वीडियो और आपके प्रवचन सोशल मीडिया के जरिए सुनता रहता हूं। जब वृंदावन पहुंचा, तो मन में जागरूकता हुई कि आपसे मुलाकात करनी चाहिए।

वहीं प्रेमानंद महाराज ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का प्रसादी पटका भेंट कर भव्य स्वागत किया। आपको बता दें कि कुछ समय पहले विराट कोहली ने अपनी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे। प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद विराट कोहली के बल्ले का जादू पूरी दुनिया देख चुकी है। वही मोहन भागवत ने प्रेमानंद महाराज के साथ करीब 15 मिनट का समय व्यतीत किया। जिसमें प्रेमानंद महाराज के द्वारा प्रवचन किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here