न्यूज़लिंक हिंदी। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने कहा कि हर सरकारी अस्पताल में भाजपा के दलाल बैठे हुए हैं ,जो कि निजी अस्पतालों में मरीजों को लेकर जाते हैं। ये सरकार जान-बूझकर सरकारी व्यवस्थाओं को इसलिए खत्म कर रही है, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा निजी अस्पतालों में इलाज करवाएं।
सरकार की जो जिम्मेदारी है कि गरीब जन्ता को सरकारी अस्पतालों में इलाज मिल जाए, वो जिम्मेदारी सरकार कभी नहीं निभा रही है। इनकी(भाजपा) सरकार में हर अस्पताल में दलाल बैठे हुए हैं जो प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को ले जाते हैं। और इलाज करवा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही हैं। उनका पूर्ण रूप से इलाज नहीं हो पा रहा हैं। अब सुनने में तो ये आ रहा है कि ये लोग सरकारी मेडिकल कॉलेजों को प्राइवेट हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार जान-बूझकर सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही है। अभी पीजीआई में भाजपा का पूर्व सांसद अपने बेटे को लेकर आया था, उसे इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई।
भारतीय सेना की मांग करने पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की इकाई आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एआरडीई) ने सीक्यूबी कार्बाइन का डिजाइन रक्षा मंत्रालय के पीएसयू एडवांस वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड कंपनी को दे दिया।
कंपनी ने लघु शस्त्र निर्माणी के विशेषज्ञ इंजीनियरों ने कार्बाइन को पूर्ण रूप से विकसित किया। सेना या अन्य सुरक्षा बल द्वारा सीक्यूबी कार्बाइन का ऑर्डर मिलने पर निर्माणी के अधिकारी उत्पादन करके आपूर्ति करने में सक्षम हैं।
अधिकारी के इच्छा अनुसार, रक्षा मंत्रालय का ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में 4.25 लाख स्वदेशी कार्बाइन सेना को उपलब्ध कराने पर पूर्ण रूप से जोर दे रहे है। अभी सेना में असॉल्ट राइफल में एके-47, इंसास सहित अन्य मशीन गन उपयोग में लाई जाती हैं। असॉल्ट राइफलों को युद्ध में उपयोग किया जाता है। नजदीकी लड़ाई में ये ज्यादा कारगर नहीं मानी जाती, इसलिए सीक्यूबी कार्बाइन की अहमियत को सुरक्षा बल महसूस कर रहे हैं।

