Delhi News : केजरीवाल भ्रष्टाचार करते रहेंगे और बचे भी रहेंगे,बीजेपी ने आप सरकार पर बोला हमला

0
215

न्यूज़लिंक हिंदी। नई दिल्ली में जल बोर्ड घोटाले के मामले में बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर हमलावर किया है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

बीजेपी ने दिल्ली के जल बोर्ड के घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार को घेरा। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भ्रष्टाचार केजरीवाल की गारंटी है। जल बोर्ड में ठेके का पैसा बढ़ाकर घोटाला किया जा रहा है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड स्कैम उजागर हो चुका है। 10 एसटीपी को दो कैटेगरी में बांटा गया, इनमें से कुछ का सिर्फ अपग्रेडेशन होना था और कुछ का इसके साथ ऑग्मेंटेशन भी होना था। इनकी कुल वैल्यू 1938 करोड़ के आसपास है। इसकी एस्टिमेटेड कोस्ट 1500 करोड़ रुपए आई, जब कि कॉन्ट्रैक्ट 1950 करोड़ में दिए गए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर सरकारी काम में कमीशनखोरी का आरोप भी लगाया।

गौरव भाटिया ने कहा कि उन्होंने जो भी सवाल उठाए हैं, उसमें से किसी एक बात का ही जवाब अरविंद केजरीवाल के पास नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 10 एसटीपी का अपग्रेडेशन और ऑग्मेंटेशन होना था। उनका डीपीआर बनना होता है, लेकिन दिल्ली के सीएम ने सिर्फ दो ही डीपीआर बनवाई।

उन्होंने दोनों कैटेगरी का एस्टीमेट एक जैसा ही कर दिया। सिंगल कोटेशन वाली बिड पर दोबारा कोटेशन ली जाती है, लेकिन उन्होंने सिंगल कोटेशन पर ही टेंडर दे दिया। अरविंद केजरीवाल कानून से ऊपर नहीं-बीजेपी ने कहा।

बीजेपी प्रवक्ता ने ये भी कहा कि दिल्ली के सीएम को लगता है कि वह भ्रष्टाचार करते रहेंगे और बचे भी रहेंगे। लेकिन वह कानून से ऊपर नहीं हैं। गौरव भाटिया ने कहा कि कानून अपना काम जरूर करेगा। वह दिन दूर नहीं है जब इन भ्रष्टाचारों के लिए अरविंद केजरीवाल भी जेल जाएंगे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के पुराने बयान को दोहराते हुए कहा कि वह कहते थे कि अगर किसी व्यक्ति पर आरोप लगे तो उसको इस्तीफा दे देना चाहिए, लेकिन आज इतने घोटालों के आरोप उनके ऊपर लगे हैं। उनको भी इस्तीफा दे देना चाहिए और जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here