Uttar Pradesh: अराजकतत्वों ने CM योगी के चेहरे पर पोती कालिख, वायरल हुईं तस्वीरें

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार गांव में जागरूकता फैलाने के लिए विभाग ने दीवारों पर स्लोगन लिखवाया था,उसके साथ ही उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो भी लगाई गई थी लेकिन किसी शरारती तत्व ने उस फोटो पर कालिख पोत दी

0
222

न्यूज़लिंक हिंदी। रायबरेली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सीएम योगी की वॉल पेंटिंग पर शरारती तत्वों द्वारा कालिख पुती दिख रही है।अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

जानें क्या है पूरा मामला
जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार गांव में जागरूकता फैलाने के लिए विभाग ने दीवारों पर स्लोगन लिखवाया था,उसके साथ ही उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो भी लगाई गई थी लेकिन किसी शरारती तत्व ने उस फोटो पर कालिख पोत दी और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें :कनाडा: निखिल गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज होने पर ट्रूडो ने बयान देते हुए कहा- भारत को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत

जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोगों में चर्चा का केंद्र बन गया। बात अधिकारियों के बीच पहुंची तो उनके हाथ पांव फूल गए आनन- फानन दोषियों की तलाश शुरू कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here