हमास की कैद से छुटने के बाद रिहा हुए बंधकों ने किया दावा ,उन्हें ड्रग्स भी दिए गए और सीजफायर के 7वें दिन 8 लोग रिहा हुए

0
189

न्यूज़लिंक हिंदी। हमास की कैद से रिहा होने के बाददावा किया है कि,आतंकियों ने उनकी पहचान करने के लिए उनके ऊपर कई जुल्म ढाये ।

हमास ने ड्रग्स का इस्तेमाल कर उन्हें बार-बार एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया। इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने बताया कि हमास के लड़ाके राक्षस हैं उन्हें खत्म करना ही होगा।

वहीं सीजफायर के 7वें दिन 8 इजराइली बंधकों को आजाद किया गया है। इनमें से 2 महिलाएं गुरुवार दोपहर में ही रिहा कर दी गई थीं। 6 बंधकों को शाम को रिहा किया गया। बदले में इजराइल ने 30 फिलिस्तीनियों को रिहा किया। इनमें 22 बच्चे और 8 महिलाएं शामिल हैं।

हमास ने 7वें बैच में 40 साल की अमित सौंसना को आजाद किया। सौंसना किबुत्ज कफार अज्जा में रहती हैं। 7 अक्टूबर को हमास हमले के दौरान सौंसना ने अपने परिवार से बात की थी। उन्हें बताया था कि घर के बाहर आतंकी हैं। ये बोलने के बाद घर में गोलीबारी होने लगी। घरवाले नहीं जानते थे कि सौंसना को क्या हुआ है। 29 अक्टूबर को सेना ने जानकारी दी कि हमास ने उन्हें बंधक बना लिया है।

इजराइली सेना हमास के खात्मे के लिए वेस्ट बैंक में रेड कर रही है। यहां रातभर में 23 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 10 हमास के आतंकी हैं। 7 अक्टूबर के बाद से अब तक वेस्ट बैंक में रह रहे 2100 से ज्यादा फिलिस्तीनियों के गिरफ्तार किया जा चुका है। सेना का कहना है कि इन लोगों के पास से हथियार बरामद हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here