Animal Movie Review : ‘एनिमल’ में रणबीर-बॉबी की धांसू परफॉर्मेंस ने उड़ाए सबके होश, लोग कर रहे जमकर तारीफ

साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की 'एनिमल' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं इस फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है।

0
327

न्यूज़लिंक हिंदी। साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं इस फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फर्स्ट डे ‘एनिमल’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में भी ऑडयिंस की भारी भीड़ नजर आ रही है। लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के रिव्यू भी करने शुरू कर दिए हैं। अगर आप भी रणबीर कपूर की ये फिल्म देखने जा रहे हैं तो उससे पहले सोशल मीडिया पर आए लोगों के ये रिएक्शन जरूर पढ़ ले।

रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस ने उड़ाए लोगों के होश
सोशल मीडिया पर एनिमल की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखे वालों ने इसका रिव्यू भी शेयर कर दिया है। लोग इसे मास्टरपीस बता रहे हैं और संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन की तारीफ कर रहे हैं। रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस ने तो लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए हैं।

बॉबी देओल की परफॉर्मेंस की सनी देओल ने की तारीफ
‘गदर 2’ एक्टर सनी देओल ने भी ‘एनिमल’ में बॉबी देओल की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। सनी ने इंस्टाग्राम पर बॉबी संग अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है,” मेरे छोटे भाई ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है, ऑल गन्स फायरिंग में एनिमल को सफलता!”

पहले दिन बंपर कमाई करेगी रणबीर कपूर की एनिमल!
एनिमल को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक सिनेमाघरों में ऑडियंस की भारी भीड़ नजर आ रही है। ये फिल्म पहले ही एडवांस बुकिंग से 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं अब एनिमल की पहले दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े भी आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर स्टारर और संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म रिलीज के पहले दिन घरेलू बाजार में 60 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 100 करोड़ से ज्यादा रहने की उम्मीद है।

‘एनिमल’ को लोगों ने बताया मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म
फाइनली ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के रिलीज से पहले फैंस के बीच जो दीवानगी देखने को मिल रही थी, रिलीज के बाद उनकी ये दीवानगी और बढ़ गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस इतने क्रेजी हो गए है कि पहला शो देखने के लिए लंबी कतार लग गई है। रिलीज के पहले ही दिन सिनेमाघर ऑडियंस से खचाखच भरी हुई नजर आ रही है। वहीं अब लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है। लोग इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तो आइए एक-एक करके फैंस के रिव्यू पर नजर डालते हैं और जानते है कि उन्हें ये फिल्म कैसी लगी है।

पहले दिन 1 मिलियन एडवांस टिकट हुए बुक
बता दें कि रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ पहले दिन 1 मिलियन एडवांस टिकट बेचने वाली 2023 की तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। जिसके साथ रणबीर कपूर भी 1 मिलियन क्लब में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ शामिल हो गए हैं। SRK की ‘जवान’ और ‘पठान’ अब तक में सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग स्कोरर हैं और दोनों ने रिलीज से पहले 1 मिलियन से अधिक टिकट बेचे थे।

‘एनिमल’ की स्टार कास्ट
बता दें कि ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अलावा बाॅबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो ‘कबीर सिंह’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘एनिमल’ आज 1 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here