Israel-Hamas: इजरायल ने युद्धविराम समाप्त होते ही गाजा में की भीषण बमबारी, हमास के प्रस्ताव पर नहीं बनी बात

गाजा में हमास और अन्य आतंकवादियों ने 100 से अधिक बंधकों को रिहा कर दिया, जिनमें से अधिकांश इजरायली थे, बदले में 240 फलस्तीनियों को इजरायल की जेलों से छोड़ा गया।

0
261

न्यूज़लिंक हिंदी। इजराइल-हमास युद्ध में एक बार फिर से अचानक बमबारी शुरू हो गई है। दोनों देशो के बीच अस्थायी युद्धविराम समाप्त हो गया, जिसकी मध्यस्थता कर रहे कतर का कोई बयान भी सामने नहीं आया है। कतर ने युद्धविराम के विस्तार के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं दी, जिससे नए सिरे से लड़ाई की संभावना बढ़ गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि, युद्ध विराम शुक्रवार सुबह 7 बजे समाप्त हो गया। युद्ध एक सप्ताह पहले 24 नवंबर को रोका गया था, जो शुरुआत में चार दिनों तक चला और फिर कतर और साथी मध्यस्थ मिस्र की मदद से कई दिनों तक बढ़ा दिया गया।

सप्ताह भर के संघर्ष विराम के दौरान, गाजा में हमास और अन्य आतंकवादियों ने 100 से अधिक बंधकों को रिहा कर दिया, जिनमें से अधिकांश इजरायली थे, बदले में 240 फलस्तीनियों को इजरायल की जेलों से छोड़ा गया। छोड़े गए लोगों में ज्यादातर सभी महिलाएं और बच्चे थे।

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार
आज युद्धविराम के समाप्त होने के एक घंटे बाद ही इजरायल ने गाजा पर रॉकेट दाग दिया। एक सप्ताह में यह पहला हमला है, जो दोनों सेनाओं के बीच सहमत युद्धविराम की समाप्ति के बाद हुआ।

इजरायली सेना ने कहा है
गाजा के भीतर रॉकेट हमले से कई आतंकियों को मारा गया है। वहीं, गाजा से दागे गए एक रॉकेट को इजरायली सेना ने नष्ट भी कर दिया। हमले से किसी के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें :PM मोदी का दुबई में हुआ भव्य स्वागत, जलवायु शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

बता दें कि आईडीएफ ने सात दिनों के युद्धविराम के पूरा होने के बाद पहले ही लड़ाई जारी रखने की बात कही थी। आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने बीते दिन कहा था कि आईडीएफ लड़ाई फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here