न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के शिवराजपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दुबियाना गांव के सामने ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे से नीचे गिर गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को ट्रक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संत रविदास नगर जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के अलमऊ जगन्नाथपुर गांव निवासी रंजीत कुमार पाल (22) पुत्र सीताराम पाल ट्रक में सामान लादकर शिवराजपुर होते हुए कानपुर की तरफ जा रहा था।
ये भी पढ़े : Lucknow: 2 पत्नियां, 4 बच्चे और 6 गर्लफ्रेंड, सबके खर्चे उठाने के लिए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से बना अपराधी
इसी दौरान दुबियाना गांव के सामने ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी।

