अनुपूरक बजट पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, पूछा – मेन बजट ही खर्च नहीं कर पा रहे, सप्‍लीमेंट्री की क्‍या जरूरत है

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा और आखिरी दिन है। विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने सदन में योगी सरकार के अनपूरक बजट पर सवाल उठाए।

0
309

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा और आखिरी दिन है। विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने सदन में योगी सरकार के अनपूरक बजट पर सवाल उठाए। उन्‍होंने कहा कि जब सरकार 65 फीसदी पैसा ही नहीं खर्च कर पा रही है तो इस अनुपूरक बजट की क्‍या जरूरत है। ये सरकार कहती है कि वो यूपी की इकॉनमी को 1 ट्रिलियन डॉलर की बनाएगी लेकिन जब पैसा ही खर्च नहीं होगा तो ये कैसे संभव है। ये केवल डींग मारने वाली सरकार है। लोगों को स्‍मार्ट सिटी का सपना दिखा गया, क्‍या इस अनुपूरक बजट में इसका जिक्र है। यह सरकार खुद समझ रही है कि इससे स्‍मार्ट सिटी नहीं बन पाएगी।

अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज किया कि ये सरकार डींग मारने वाली है। स्मार्ट सिटी का सपना दिखाया था, क्या इस सप्लीमेंट्री बजट में इसका जिक्र है? यह सरकार खुद समझ रही है कि अब इससे स्मार्ट सिटी नहीं बन पाएगी।

ये भी पढ़े : Bihar Police 2023: एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें किस दिन होगा एग्जाम

सपा नेता ने कहा कि अगर कोई काम चल रहा होता है तो इस सरकार को पता है कि कैसे चलती चक्की में रोड़ा अटकाना है। ये रोड़ा अटकाने वाली सरकार है। इन सबके बावजूद भी सबसे ज्यादा पैसा PWD की परियोजनाओं के लिए पैसा मांगा जा रहा है। इस सरकार को स्वीकार करना चाहिए कि जो उद्घाटन हुए थे, वो आधे अधूरे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर बजट खर्च नहीं हो पा रहा तो सरकार को स्वीकार करना चाहिए की उनकी व्यवस्था है। अगर खर्च ही नहीं हो रहा है तो इतना बड़ा बजट क्यों चाहिए। जब मुख्य बजट से विकास नहीं हुआ तो सप्लीमेंट्री से क्या होगा?

ये भी पढ़े : थाने में बनियान पहने कानपुर के एसओ की फोटो वायरल, महिला हेल्प डेस्क पर गपशप करने पर लाइनहाजिर

करहल से विधानसभा सदस्य अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने न तो कोई नया अस्पताल बनाया न पुराने की हालत सुधारी। राजधानी लखनऊ के अस्पतालों में भी लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। सरकारों में दलाल खड़े हैं और वो मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here