मथुरा ठा.बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले रास्ते पर भरा गंदा पानी

0
135

न्यूजलिंक हिंदी मथुरा। वृंदावन नगर निगम आए दिनों स्वच्छता के वादे करते हुए नजर आती रहती है। नगर निगम के द्वारा आए दिन स्वच्छता अभियान और स्वच्छता को लेकर लोगों को प्रेरित किया जाता है, लेकिन नगर निगम की यह वादे जमीनी स्तर पर साकार नहीं हो रहे है। शुक्रवार को बांके बिहारी मंदिर को जाने वाले विद्यापीठ चौराहे के समीप मुख्य मार्ग पर नाली और सीवर का पानी बहता हुआ नजर आया।

ये भी पढ़े: मथुरा जनिये कब बजती है बरसाना में लाडली जी मंदिर की आपातकालीन घंटी

उसी गंदे पानी के बीच से दूर दराज से आए हुए श्रद्धालु गुजरने को मजबूर दिखाई दिए। आपको बता दें कि बांके बिहारी मंदिर के समीप कई और मार्गों पर भी आए दिनों नाली और सीवर का पानी बहता हुआ नजर आता है। कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ठाकुर श्री बांके बिहारी लाल के दर्शन करने पहुंचे थे।

ये भी पढ़े: अनुपूरक बजट पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, पूछा – मेन बजट ही खर्च नहीं कर पा रहे, सप्‍लीमेंट्री की क्‍या जरूरत है

वहीं योगी आदित्यनाथ ने मथुरा वृंदावन को कई सौगातें दी है, लेकिन उसके बावजूद भी वृंदावन के हृदय स्थल बांके बिहारी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर यह नजारा मथुरा वृंदावन नगर निगम की अभियान पर एक धब्बा लगता हुआ नजर आ रहा है। वहीं बांके बिहारी मंदिर को जाने वाले मार्ग के अठखंभा चौराहे पर भी आए दिनों नालियों का पानी सड़कों पर बहता हुआ नजर आता है।

ये भी पढ़े: सपा विधायक इरफान सोलंकी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, डीएम की रिपोर्ट में बताया गया अपराधी किस्म का व्यक्ति

वही स्थानीय निवासियों ने बताया कि आए दिन नालियों का पानी सड़कों पर आ जाता है। इसकी शिकायत कई बार पार्षद से भी की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। वहीं उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी भी नालियों को ऊपर से ही साफ कर जाते हैं। नीचे की गंदगी जस की तस बनी रहती है। जिसके कारण आए दिन नालियों का पानी सड़कों पर नजर आता है।

ये भी पढ़े: America: अमेरिका में भारतीय छात्र से क्रूरता की सारी हदें पार, महीनों अंधेरे तहखाने में रखा कैद, रॉड-पाइप से पीटा

दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करके अपने आराध्य के दर्शन करने जाना पड़ता है। वही वार्ड संख्या 70 के पार्षद वैभव अग्रवाल ने बताया कि नालियों का पानी सीवर के द्वारा एकत्रित किया जाता है। पास ही में लगे सीवेज प्लांट पर जब कभी लाइट चली जाती है और सीवरों में से पानी खींचना बंद हो जाता है। जब यह समस्या उत्पन्न हो जाती है। जैसे ही यह समस्या होती है।

ये भी पढ़े: Kanpur News: CSA कृषि विश्वविद्यालय में रैगिंग के मामले में FIR दर्ज, जांच के लिए कॉलेज में तीन सदस्यीय टीम गठित

जल्द से जल्द उस समस्या का समाधान किया जाता है। वहीं उन्होंने बताया कि नालियों में कई जगह जाली भी लगी हुई है। लोगों के द्वारा उन जालियों के समीप कचरा फेंक दिया जाता है। कचरा जालियों में फंस जाता है और नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगता है। आज भी यह समस्या उत्पन्न हुई थी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here