न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान से लौटने वाली अंजू को लेकर सुरक्षा एजेंसियां बहुत तेजी के साथ सतर्कता बरत रही हैं। अंजू वाघा बॉर्डर से होते हुए पाकिस्तान से आई थी इसके बाद वह दिल्ली पहुंची, जहां पूछताछ की गई।
अब अंजू को राजस्थान पुलिस गिरफ्तार कर सकती है,अंजू के खिलाफ पति अरविंद ने भिवाड़ी में FIR दर्ज कराई थी, जिसको लेकर भी जांच चल रही है।
पाकिस्तान जाकर नसरुल्ला से निकाह कर फातिमा बनी अंजू वापस भारत आ चुकी है, भारत लौटने के बाद अंजू से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की,अंजू को लेकर जांच जारी है।
अब अंजू को राजस्थान में पुलिस गिरफ्तार कर सकती है ,बता दें कि अंजू के खिलाफ पति अरविंद ने एक एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें कई आरोप लगाए गए थे।
राजस्थान भिवाड़ी के एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने कहा कि भिवाड़ी में अंजू से पूछताछ की जाएगी,अंजू के भिवाड़ी में रहने वाले पति अरविंद ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
एडिशनल एसपी ने कहा कि अलग-अलग एंगल पर एजेंसी काम कर रही हैं, सुबह के समय आईबी की टीम द्वारा अंजू के बच्चों से बातचीत की गई है, अगर इस मामले में गिरफ्तारी का प्रावधान होगा तो गिरफ्तारी भी की जाएगी। साथ ही इसके अलावा नियम अनुसार उचित कदम उठाए जाएंगे।

