पाकिस्तान: कृष्ण मंदिर को तोड़कर मदरसा बनाने का वीडियो हुआ वायरल, बढ़ा विवाद

वीडियो में मदरसा से जुड़े एक कादरी मंदिर की संरचना को विस्तार से समझाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्थान को 50 वर्षों से अधिक समय से मस्जिद और मदरसा के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है

0
447

न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान के सदिकाबाद में अहमदपुर लुम्मा शहर में एक कृष्ण मंदिर को तोड़कर मदरसा बनाने का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होते ही विवाद शुरू हो गया। वायरल वीडियो में कृष्ण मंदिर का पूरा नजारा दिखाया गया है, जहां मंदिर के सामने ही भगवान कृष्ण की मूर्ति लगी हुई थी। हालांकि, यह मंदिर अब जल्द ही इस्लामी शिक्षण संस्थान बनने वाला है।

सदिकाबाद में स्थित यह कृष्ण मंदिर अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यह कई वर्षों से शहर का एक हिस्सा रहा है। दो गायों के साथ बांसुरी बजाते हुए भगवान कृष्ण की मूर्ति से सजा हुआ इस मंदिर को धार्मिक विविधता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है।

मंदिर को तोड़कर वहां मदरसा बनाने की खबर ने चर्चा को बढ़ावा दिया है। दरअसल, ऐतिहासिक महत्व वाले धार्मिक स्थानों का रूपांतरण सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और धार्मिक मान्यतों के सम्मान के बारे में चिंता पैदा करता है।

ये भी पढ़ें :Uttar Pradesh: जातीय जनगणना के प्रति जागरूकता से भाजपा की नींद उड़ी, मायावती ने दिया बयान

इस वीडियो के अनुसार, मंदिर का मुख्य द्वार बंद है। वीडियो में मदरसा से जुड़े एक कादरी मंदिर की संरचना को विस्तार से समझाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्थान को 50 वर्षों से अधिक समय से मस्जिद और मदरसा के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके भीतर बच्चे कुरान का अध्यनन कर रहे हैं। वीडियो में कादरी ने दावा किया कि वह भारत से पाकिस्तान आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here