VIDEO: कार की विंडो पर बैठकर ‘पापा की परी’ चली घूमने, पुलिस ने थमाया 23500 रुपये का चालान

रील बनाने के भूत के चलते युवा अपनी जान को खतरे में डालने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक 'पापा की परी' तेज रफ्तार कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करती दिखाई दे रही है।

0
725

न्यूज़लिंक हिंदी। रील बनाने के भूत के चलते युवा अपनी जान को खतरे में डालने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ‘पापा की परी’ तेज रफ्तार कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करती दिखाई दे रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी पर 23,500 रुपये का चालान कर दिया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करती दिखी। पीछे से आ रहे किसी शख्स ने वीडियो बनाया और एक्स पर पोस्ट करके यूपी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग की। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इस तरह के स्टंट न करने की अपील की है।

ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति के पास का वीडियो
वीडियो ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में सड़क पर तेज रफ्तार से दिल्ली नंबर की कार जाती दिखी। इसी दौरान एक लड़की खिड़की के बाहर निकली और स्टंट करने लगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के स्टंट नहीं करे। ये हादसे को दावत देने जैसा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here