चक्रवाती तूफान मिचौंग को लेकर PM मोदी ने किया आगाह, बोले- हमारे लिए पार्टी से बड़ा देश

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के यही मूल्य हैं। हमारे लिए पार्टी से बड़ा देश है और देशवासी हर चीज से बड़े हैं।

0
267

न्यूज़लिंक हिंदी। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अपने संबोधन में देशवासियों को चक्रवाती तूफान मिचौंग को लेकर को आगाह किया। पीएम ने कहा कि वह लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में हैं और पूर्वी तट पर राहत और बचाव कार्यों के बारे में अपडेट ले रहे हैं। पीएम मोदी ने साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और ओडिशा के साथ ही आंध्र प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय प्रशासन की मदद करें।

भाजपा मुख्यालय में दिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा
इस उत्साह और जोश के माहौल के बीच चक्रवाती तूफान का खतरा भी बन रहा है। यही वजह है कि इस जश्न के मौके पर मैं अपने देशवासियों को सलाह देता हूं कि वह चक्रवाती तूफान मिचौंग को लेकर सतर्क रहें। केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में है और उन्हें हरसंभव मदद दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के यही मूल्य हैं। हमारे लिए पार्टी से बड़ा देश है और देशवासी हर चीज से बड़े हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि सभी की कोशिशों से हम अपने विजन को पा सकते हैं। मेरा युवा पीढ़ी में पूरा विश्वास है। हमारा एक ही लक्ष्य है, एक ही साधना है और एक ही सपना है। भारत लगातार विकास के पथ पर अग्रसर रहे। मैं सभी को बधाई देता हूं और सभी मतदाताओं के प्रति अपना आभार जताता हूं, जिन्होंने फिर हम पर अपना विश्वास जताया है।

ये भी पढ़ें :Election Results: कमल ने किया कमाल, चार में से 3 राज्यों में जीती भाजपा, तेलंगाना में कांग्रेस की जीत

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के सीएम से टेलीफोन पर बात भी की। आपको बता दें कि चक्रवाती तूफान मिचौंग का सबसे ज्यादा असर भारत में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में ही होने की आशंका है। चक्रवाती तूफान के चलते तमिलनाडु में बारिश भी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here