Banda Crime: पुलिस थाने से चंद कदम दूर किराना दुकान पर धावा, शटर तोड़कर नकदी व सामान पार

0
177

न्यूज़लिंक हिंदी। थाने से महज चंद कदम दूर किराना दुकान पर पचास मीटर की दूरी पर चोरों ने धावा बोल दिया। किराना दुकान में छत से रास्ते घुसे चोर नकदी समेत सामान बटोर ले गए। रात्रि गश्ती का दावा करने वाली पुलिस को भनक तक नहीं लगी। तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस जल्द राजफाश का जुमला रट रही है।

दुकानदार ने बताया कि दुकान में यह तीसरी बार चोरी हुई है। थाने से कुछ दूर हुई चोरी से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। व्यापारियों ने थाना पुलिस पर शिथिलता का आरोप लगाते हुए शीघ्र खुलासे की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

किराना व्यापारी सनत कुमार शिवहरे ने दी तहरीर में कहा कि बिसंडा थाना से कुछ दूर उसकी दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की घटना अंजाम दी। गोलक में रखे बिक्री के रुपये और सामान चोरी कर ले गए। आसपास वालों से सुबह घटना की जानकारी हुई। घटना के खुलासे की मांग की।

साथ ही यह भी कहा कि पूर्व में चोरी हो चुकी है। अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। व्यापारियों में भय व्याप्त है। आरोप लगाया कि पुलिस पिकेट ड्यूटी के बावजूद घटना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है। जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here