Telangana News : तेलंगाना में मिनटों में प्लेन जलकर खाक, हुई दो पायलटों की मौत

0
466

न्यूज़लिंक हिंदी। तेलांगना में मिनटों में प्लेन जलकर खाक, दो पायलट की मौत, 8 महीनों में IAF का तीसरा प्लेन एक्सीडेंट हुआ हैं। तेलंगाना में भारतीय वायुसेना के एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। घटना तेलंगाना के मेदक जिले की है। हादसे के वक्त विमान में एक ट्रेनर पायलट और एक ट्रेनी पायलट मौजूद थे। हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है।

इंडियन एयर फोर्स का एक ट्रेनिंग विमान सोमवार सुबह तेलंगाना में क्रैश हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई। प्लेन मेडक के बाहरी इलाके परिधि रवेली में क्रैश हुआ।

IAF के मुताबिक, विमान में दो पायलट मौजूद थे। जिसमें एक ट्रेनर थे जो नए कैडेट को प्लेन उड़ाना सीखा रहे थे। सोमवार सुबह डिंडिगुल के एयर फोर्स एकेडमी से विमान ने उड़ान भरी और 8:55 बजे क्रैश हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्लेन कुछ मिनटों में ही जलकर खाक हो गया।

पिछले 8 महीनों में एयर फोर्स का यह तीसरा प्लेन एक्सीडेंट है। इससे पहले जून में ट्रेनी विमान किरण क्रैश हो गया था। वहीं मई में मिग-21 प्लेन क्रैश हो जाने से तीन पायलटों की मौत हो गई थी।

हादसे में किसी आम नागरिक या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है। वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here