न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। मिजोरम में कभी कांग्रेस तो कभी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकारें रही है। इस बार यह देखना रोचक होगा कि एमएनएफ के जोरमथांगा अपनी सरकार को बचा पाते हैं।

पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की नेतृत्व में बनी नई राजनीतिक पार्टी जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) कोई नई राजनीतिक समीकरण बनाएगी। अभी तक के नतीजों में तो जेडपीएम सरकार बनाती दिख रही हैं।
अभी तक 13 सीटों पर नतीजे सामने आ चुके हैं। जेडपीएम ने11 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं अन्य दो सीटें अलग अलग पार्टी के पाले में गई हैं। एक सीट पर एनएमएफ और एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

बहुमत – 21
सीटें – 40
कौन कितने सीटों पर आगे
1. जेडपीएम 27
2. एमएनएफ 09
3.कांग्रेस 01
4. भाजपा 03

