Kanpur News: पड़ोसी से मांगे उधार पैसे, नहीं दिया तो युवक ने चबा लिया दांतों से कान, 2 हजार न देना बन गए मुसीबत

Kanpur News: पड़ोसी को दो हजार रुपये न देना एक युवक को महंगा पड़ गया। उधार देने से मना करने पर पड़ोसी ने युवक का दांतों से कान काट लिया।

0
177

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। पड़ोसी को दो हजार रुपये न देना एक युवक को महंगा पड़ गया। उधार देने से मना करने पर पड़ोसी ने युवक का दांतों से कान काट लिया। युवक लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ा। साथियों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

ट्रांसपोर्ट नगर, बगाही निवासी मिलन गुप्ता ने बताया कि शनिवार शाम वह दोस्त बब्ली, अवधेश, पुनीत के साथ चाय पीने किदवई नगर चौराहे पर गया था। चाय पीने के दौरान पड़ोस में रहने वाला शुभम गौतम आया और दो हजार रुपये उधार मांगने लगा।

ये भी पढ़ें: Mizoram Election Result: ZPM बड़े बहुमत की ओर, कांग्रेस यहां भी पीछे, जानिए क्या है बीजेपी का हाल

मना करने पर विवाद होने लगा। बताया कि विवाद के दौरान शुभम ने हमला कर कान काट लिया। लहुलूहान होकर मिलन वहीं गिर गया, तभी आस पास के लोगों ने शुभम को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया।

दोस्तों ने मिलन को शताब्दी अस्पताल में भर्ती करा डॉयल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची बाबूपुरवा पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

ये भी पढ़ें: Jackie Shroff की फिल्मी दुनिया में फिर वापसी, Neena Gupta के साथ काम करने का साझा किया अनुभव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here