Kannauj Accident: बस और ट्रक की एक्सप्रेसवे पर जोरदार टक्कर, एक की मौत, सात सवारियां घायल, चालक फरार

पाल से जयपुर जा रही बस में 35 सवारियां थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के रनवां गांव के पास गाजीपुर से आगरा जा रहे ट्रक के पीछे से टकरा गई।

0
228

न्यूज़लिंक हिंदी। नेपाल से जयपुर जा रही टूरिस्ट बस सोमवार की सुबह कन्नौज जिले में एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के परिचालक की मौत हो गई, जबकि सात सवारियां भी घायल हो गईं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

ये हादसा सोमवार की सुबह तालग्राम थाना क्षेत्र के रनवां गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है, कि नेपाल से जयपुर जा रही बस में 35 सवारियां थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के रनवां गांव के पास गाजीपुर से आगरा जा रहे ट्रक के पीछे से टकरा गई।

इस हादसे से बस कंडक्टर राजस्थान के झुंझनु के ग्राम किड़ोर-खुर्द निवासी धर्मेंद्र की मौत हो गई। सात और सवारियां भी घायल हो गईं। सभी घायल सवारियों को पुलिस व यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने एम्बुलेंस से सीएचसी तालग्राम भर्ती कराया है। यहां से सभी को मेडिकल कॉलेज, तिर्वा रेफर कर दिया गया है। ट्रक चालक मौके से भाग गया।

ये भी पढ़ें : Pakistan Terrorist Attack: यात्री से भरी बस पर आतंकियों ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, 10 लोगों की मौत, 25 घायल

तालग्राम थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि धर्मेंद्र की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here