Kanpur News: MBBS छात्र साहिल की सीडीआर और वाट्सएप चैटिंग एक्सपर्ट ने जांचे, हॉस्टल के बेसमेंट में मिला था शव

रविवार को साहिल के मौत की वजह जानने के लिए साइबर एक्सपर्ट की टीम बिठूर थाने पहुंची। जहां टीम ने थाने में साहिल के फोन की कॉल डिटेल देखी इसके साथ ही जिन-जिन लोगों के साथ उसकी वाट्सएप चैटिंग हुई थी उसकी भी एक-एक डिटेल निकाली गई।

0
420

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। रामा यूनिवर्सिटी के MBBS छात्र साहिल सारस्वत उर्फ अमन कुमार की मौत हत्या थी या हादसा साइबर एक्सपर्ट की जांच ही इसका सहारा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर अब तक इसे हादसे का अंदेशा लगाया जा रहा है। छात्र की मौत का कारण जानने के लिए साइबर एक्सपर्ट की टीम बिठूर थाने पहुंची। जहां उन्होंने साहिल के मोबाइल की सीडीआर और वाट्सएप चैटिंग देखी।

साहिल सारस्वत उर्फ अमन कुमार रामा मेडिकल कॉलेज में MBBS द्वितीय वर्ष का छात्र था। 26 नंवबर को साहिल का रक्तरंजित शव हॉस्टल के बेसमेंट में औंधे मुंह पड़ा मिला था। इस प्रकरण को एक सप्ताह बीत गया। पुलिस ने इस मामले में सीसी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक समेत सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कराई जिसमें हादसे की पुष्टि अब तक हुई है।

हालांकि, रविवार को साहिल के मौत की वजह जानने के लिए साइबर एक्सपर्ट की टीम बिठूर थाने पहुंची। जहां टीम ने थाने में साहिल के फोन की कॉल डिटेल देखी गयी, इसके साथ ही जिन-जिन लोगों के साथ उसकी वाट्सएप चैटिंग हुई थी उसकी भी एक-एक डिटेल निकाली गई। पुलिस के अनुसार साहिल की मौत रात तीन से 3.30 बजे के करीब हुई थी।

जबकि उसकी महिला मित्र से उसकी कब बातचीत हुई है उसका समय क्या था इसका मिलान किया गया। पुलिस का कहना है, कि साहिल की महिला मित्र से लगभग रोज ही बातचीत होती थी। शुक्रवार को साहिल के परिजन भी पहुंचे थे जिन्हें पुलिस ने अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराया था। हालांकि परिजन पूरी तरह से हादसा नहीं मान रहे हैं, वह हत्या की ओर इशारा करते हुए उसे धक्का देकर गिराए जाने की संभावना जता रहे हैं।

सूत्रों ने बताया, बालों के गुच्छे को लेकर फोरेंसिक यूनिट अब मेडलरी इंडेक्शन टेस्ट और रस्सी की ब्रेकिंग स्ट्रेंथ टेस्ट कराएगी। जिससे बाल मानव के हैं कि नहीं यह पता चलेगा और रस्सी इतने वजन से टूट सकती है कि नहीं इसका पता किया जाएगा। उसके बाद फोरेंसिक यूनिट अपनी रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों को सौंप देगी।

ये भी पढ़ें : Kanpur Murder: किसान की गला दबाकर हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी, एक गिरफ्तार

इस हाईप्रोफाइल मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट ने अब तक जो जो साक्ष्य घटनास्थल से एकत्रित करके प्रयोगशाला में भेजा है। पुलिस उस रिपोर्ट का आने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद केस में उन चीजों को शामिल किया जाएगा।