मथुरा: छह दिसम्बरः सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, सोशल मीडिया पर नजर, जिला प्रशासन ने 53 लोगों को किया है पाबंद

0
127

न्यूजलिंक हिंदी मथुरा। छह दिसम्बर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े 53 लोगों को प्रशासन की ओर से पाबंद किया गया है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने सोमवार को छह दिसम्बर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिये। छह दिसम्बर को लेकर कुछ हिन्दूवादी संगठनों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दीप दान और गर्भगृह में अभिषेक करने जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़े: Mathura News: उत्तरी बाईपास पर कट की मांग पूरी हुईः भाकियू टिकैत

पाबंद किये गये लोगों को सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में तलब किया गया था। प्रशासन द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप 6-12-23 के नाम से बनाया गया है। जिस में हवन, दीपदान और अभिषेक करने की घोषणा करने वाले संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। राजश्री चौधरी, चक्रपाणि महाराज, संजय हरियाणा, विजय बंटा, दिनेश शर्मा, छाया गौतम, आशुतोष पांडेय, आचार्य बद्रीश और मनीष ठाकुर आदि शामिल हैं।

चित्र परिचय-छह दिसम्बर को लेकर बैठक लेते जिलाधिकारी एवं एसएसपी।

ये भी पढ़ेदिल्ली में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं, डराने वाले हैं NCRB के आंकड़े; हर रोज रेप के 3 मामले होते हैं दर्ज

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा है कि छह दिसम्बर को जहां तक मथुरा की बात है कोई अलग चीज नहीं होने दी जाएगी। परंपरागत रूप से जैसे मंदिर पर नियमित दर्शन होते हैं छह दिसम्बर को भी होंगे। कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। जो परंपरागत आयोजन और दर्शन पूजन और नमाज होती है वह चलते रहेंगे। सभी लोगों से अनुरोध है कि यह गंगा जमुनी तहजीब का जनपद है। यहां हमेशा से भाईचारा रहा है उसमें सभी लोग सहयोग दें।

ये भी पढ़े: Kanpur News: MBBS छात्र साहिल की सीडीआर और वाट्सएप चैटिंग एक्सपर्ट ने जांचे, हॉस्टल के बेसमेंट में मिला था शव

एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा है कि छह दिसम्बर को मथुरा में अलग से कोई ऐसी चीज नहीं है, सामान्य दर्शन पूजन और जो सामान्य व्यवस्था रहती हैं, वह चलती रहेंगी। किसी भी तरह के नये आयोजन की अनुमति नहीं दी जा रही है साथ ही सभी लोगों और संगठनों से अपील की जाती है कि कानून व्यवस्था में खलल न डालें और जो सामान्य व्यवस्था है उसका पालन करें।

ये भी पढ़े: दीपिका पादुकोण एकेडमी म्यूजियम गाला ऑस्कर में शामिल होने वाली बनीं पहली इंडियन एक्ट्रेस, देश को दिया गर्व का मौका

पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी शासन प्रशासन की ओर से जोन और सेक्टर के माध्यम से उस दिन की जाएगी। गडबडी फैलाने की कोशिश करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिनके द्वारा भी कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया जाएगा, उनके विरूद्ध कडी से कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here