मथुरा :सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह पकडा

0
179

न्यूजलिंक हिंदी मथुरा। लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर और हैक करके उसके दोस्तों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह का पुलिस ने भांडा फोड किया है। पकड़े गए बदमाशों से मोबाइल सेट एवं लोगों के दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है।  घटनाक्रम के अनुसार शहर में सोशल मीडिया अकाउंट के हैक करने या फिर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगने के मामले लगातार बढ रहे थे। इसी को देखते पुलिस लगातार गिरोह की धरपकड़ के लिए जुटी हुई थी।

ये भी पढ़े: Mathura News:रात में हुई कारोबारी की पत्नी की हत्या, पुलिस ने दिन में कर दिया खुलासा

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से ऐसे ही गिरोह के संचालित होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने नगला उटावर के जंगलों से संचालित हो रहे गिरोह की धरपकड़ के लिए घेर लिया। पुलिस की दबिश के दौरान भी गिरोह के सदस्य दूसरे लोगों के सोशल मीडिया  अकाउंट खोलकर चौट कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बकौल पुलिस बदमाशों ने अपने नाम सलमान पुत्र इस्माइल निवासी नगला उटावर थाना कोसीकलां, इन्तियाज पुत्र युसुफ निवासी नगला उटावड़ थाना कोसीकलां, राकिब पुत्र इकराम निवासी नगला उटावर थाना कोसीकलां बताये हैं।

ये भी पढ़े: VEDIO: 110KM की रफ्तार से हवा, तमिलनाडु की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’

पुलिस ने बताया कि तीनों ही बदमाशों पर पूर्व में भी आईटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उनसे तीन मोबाइल फोन एवं करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के नौ आधार कार्ड एवं आठ एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर अरूण कुमार ने बताया कि पकडे गए आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here