कांगेस नेता ने EVM पर सवाल उठाते हुए कहा- जिस मशीन में लगी हो चिप, वो हो सकती है हैक”

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय निर्वाचन आयोग और सुप्रीम कोर्ट से भी सवाल करते हुए कहा कि क्या वो भारत के लोकतंत्र को बचा सकते हैं?

0
302

न्यूज़लिंक हिंदी। बीजेपी ने मध्यप्रदेश में 230 में से 163 सीटें जीती तो वहीं कांग्रेस 66 सीटों पर ही सिमट के रह गई। वहीं अब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने EVM पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, कि जिस मशीन में चिप लगी हो वो हैक हो सकती है।

चुनावी नतीजे आने के दो दिन बाद यानी 5 दिसंबर की सुबह दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर एक बार फिर EVM पर सवाल उठाते हुए कहा, “ऐसी कोई भी मशीन जिसमें चिप लगी हो वो हैक की जा सकती है। मैं साल 2003 से ही EVM से मतदान कराए जाने के खिलाफ रहा हूं.” कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने आगे सवालिया लहजे में कहा, “क्या हम भारतीय लोकतंत्र को प्रोफेशनल हैकर्स द्वारा कंट्रोल किया जाने दे सकते हैं?”

दिग्विजय सिंह ने इस सवाल को वो बुनियादी सवाल बताया है, जिसपर सभी राजनीतिक दलों को विचार करना चाहिए। इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय निर्वाचन आयोग और सुप्रीम कोर्ट से भी सवाल करते हुए कहा कि क्या वो भारत के लोकतंत्र को बचा सकते हैं?

इससे पहले दिग्जिवजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट्स की एक सीरीज में पोस्टल बैलेट के द्वारा मिले मतदानों की जानकारी शेयर की थी। पोस्टल बैलेट के जरिए पड़ने वाले मतों में ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस पार्टी को बीजेपी से ज्यादा वोट मिले हैं। इसपर दिग्विजय सिंह सवाल करते हुए कहा कि अगर जनता वही है तो EVM और पोस्टल बैलेट के वोटिंग पैटर्न में इतना अंतर कैसे आ गया।

ये भी पढ़ें :Madhya Pradesh: कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष पद से आज दे सकते हैं इस्तीफा , कांग्रेस हाईकमान नाराज!

पोस्टल बैलेट के नतीजों की जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, पोस्टल बैलेट के जरिए हमें यानी कांग्रेस को 199 सीटों पर बढ़त है, जबकि इनमें से अधिकांश सीटों पर EVM काउंटिंग में हमें मतदाताओं का पूर्ण विश्वास न मिल सका. पूर्व मुख्यमंत्री ने इसी के साथ लिखा, “यह भी कहा जा सकता है कि जब तंत्र जीतता है तो जनता हार जाती है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here