कानपुर: मैकराबर्टगंज में मकान की छत भरभराकर गिरी, कुछ दूरी पर हो रहा था मेट्रो का काम

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मैकराबर्टगंज कॉलोनी में 6 नंबर हाते में जय नारायण तिवारी के मकान की छत मंगलवार की सुबह भरभराकर गिर गई । छत ढहने से घर का सारा सामान दब गया।

0
321

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मैकराबर्टगंज कॉलोनी में 6 नंबर हाते में जय नारायण तिवारी के मकान की छत मंगलवार की सुबह भरभराकर गिर गई । छत ढहने से घर का सारा सामान दब गया। हालांकि इस हादसे के दौरान उनका बेटा अनिल और बहू घर के बाहर थे।

मेट्रो के काम की वजह से हादसे का आरोप
मैकराबर्टगंज में बीआईसी की कॉलोनी है। यहां 6 नंबर हाते में जय नारायण तिवारी का परिवार रहता है। सुबह अचानक मकान की छत ढह गई, जिस घर गृहस्ती का सारा सामान मालवे में दब गया। जय नारायण तिवारी बीआईसी से रिटायर्ड हैं। बेटे और बहू यहां पर रहते थे। हालांकि हादसे के वक्त वह क्षतिग्रस्त हिस्से की ओर नहीं थे जिससे उनकी जान बच गई। पड़ोसी और पीड़ित परिवार मेट्रो की अंडरग्राउंड खोदाई को इस हादसे के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Telangana Breaking: रेवंत रेड्डी का मुख्यमंत्री बनना तय, कल ले सकते हैं शपथ

हालांकि एसीपी करनलगंज अकमल खा से जब इस बारे में जब बात की गई तो उन्होंने कहा, कि हादसाग्रस्त मकान से करीब 100 मीटर दूर मेट्रो के लिए भूमिगत सुरंग खोदी जा रही। इतनी दूर स्थित मकान के कंपन से गिरने की संभावना बेहद कम है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। यह मकान बेहद जर्जर हैं। अनुमान है की बारिश के चलते छत ढह गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here