न्यूज़लिंक हिंदी, जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्यामनगर इलाके में उनके घर के बाहर कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है।जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे। सुखदेव सिंह के आवास के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई।
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने पीटीआई से कहा, “रिपोर्ट के अनुसार चार-पांच हमलावर गोगामेड़ी के घर में घुसे और गोलियां चला दीं. गोलियां लगने से गोगामेड़ी, उनके एक गार्ड एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।” जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ ने इस बात की पुष्टि की इलाज के दौरान गोगामेड़ी की मौत हो गई।
जोसेफ ने पीटीआई को बताया, “सशस्त्र हमलावरों ने गोगामेड़ी पर गोलीबारी की. एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई. दो अन्य लोग घायल हो हुए हैं.” सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपत नेहरा से धमकी मिली थी. उन्होंने जयपुर पुलिस को भी धमकी की जानकारी दी थी.
गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया शोक
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,”श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है।
ये भी पढ़ें :राजस्थान: MM खान होटल के बाहर विधायक महंत बालमुकुंद ने बवाल करते हुए कहा-“ना खाऊंगा ना खाने दूंगा”
सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।

