Bollywood: रेखा पहुंची अमिताभ के नाती को देने आशीर्वाद, सुहाना पर शाहरुख ने दिल खोलकर लुटाया प्यार

नेटफ्लिक्स फिल्म 'The Archies' के भव्य प्रीमियर के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पूरे स्टाइल में पहुंचे। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर अपना डेब्यू कर रहे हैं।

0
316

न्यूज़लिंक हिंदी, बॉलीवुड। नेटफ्लिक्स फिल्म ‘The Archies’ के भव्य प्रीमियर के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पूरे स्टाइल में पहुंचे। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर अपना डेब्यू कर रहे हैं। इन सभी सितारों के अलावा बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी सभी कलाकारों को आशीर्वाद देने पहुंचीं। अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरती से सारी लाइमलाइट लूट ली।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब अभिनेत्री एक बार फिर से सुर्खियों में आईं, जब वे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ के प्रीमियर पर उन्हें आशीर्वाद देने पहुंची। अमिताभ बच्चन से अपने कथित रिश्ते को लेकर आज भी रेखा चर्चा में बनी रहती हैं।

5 दिसंबर 2023 को मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द आर्चीज’ के निर्माताओं ने एक भव्य प्रीमियर को होस्ट किया, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए। इस प्रीमियर में सारे स्टार किड्स के परिवार वाले नजर आए। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी बेहद अलग अंदाज में अपनी बेटी सुहाना को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें :VEDIO : सलमान खान संग CM ममता बनर्जी ने किया डांस, भाईजान को पहली बार देख एक्साइटेड हुए सौरव गांगुली

आपको बता दें कि द आर्चीज में सुहाना के अलावा फिल्म में खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना आदि नजर आएंगे। किंग खान की बेटी सुहाना खान के डेब्यू को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। बात करें शाहरुख की तो अगले महीने उनकी फिल्म ‘डंकी’ भी रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here