Politics: कांग्रेस पर भड़कते हुए अनुराग ठाकुर, बोले- वे सिर्फ हिंदुत्व का अपमान करते हैं

कांग्रेस की इस हार के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हार के बाद कांग्रेस दुर्व्यवहार पर उतर आई है।

0
340

न्यूज़लिंक हिंदी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को चार राज्यों में हार का सामना करना पड़ा। मात्र तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही है। कांग्रेस की इस हार के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हार के बाद कांग्रेस दुर्व्यवहार पर उतर आई है।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा,
उनकी सोच स्पष्ट है। वे देश की संस्कृति और पहचान को मिटाना चाहते हैं। कुछ लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े हैं। लेकिन हम देश को बंटने नहीं देंगे। उनकी सोच केवल हिंदुत्व और सनातन धर्म का अपमान करना है। कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टी लगातार सनातन धर्म को बदनाम करते रहते हैं।’

तेलंगाना के नए सीएम रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा
‘तेलंगाना के होने वाले सीएम ने एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है। द्रमुख नेताओं का सनातन धर्म, हिंदू और हिंदी बोलने वालों के खिलाफ जानी मानी साजिश है।’

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा
‘दिगविजय सिंह समेत अन्य कई विपक्षी नेता ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। हार के बाद वह अपने हार की वजहों को नहीं देखते। वे केवल ईवीएम को दोष देते हैं। वे केवल हिंदुओं और सनातन धर्म पर निशाना साधते हैं।’

ये भी पढ़ें :Delhi: दिल्ली पुलिस अलर्ट, खालिस्तानी आतंकी पन्नूं ने दी संसद पर हमले की धमकी

बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस ने तेलंगाना में और जोराम पीपुल्स मूवमेंट मिजोरम में सरकार बनाने में कामयाब रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here