रियल लाइफ के वीर-ज़ारा,भारतीय लड़के की दुल्हनिया बनेगी पाकिस्तानी जावेरिया 2 दिन बाद निकाह

0
350

न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान के कराची में रहने वाली जावरिया खानम को अपने भारत के कोलकाता में रहने वाले मंगेतर समीर खान से शादी करने के लिए वीजा मिल गया है। भारत सरकार ने जावरिया को 45 दिन का वीजा दिया है, जिसके बाद जावरिया आज बाघा बॉर्डर के जरिए भारत आएंगी जहां समीर और उनके पिता जावरिया का स्वागत करेंगे।

ये कहानी है जावरिया खानम और समीर खान की, जावरिया खानम जहां पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की रहने वाली हैं, तो वहीं समीर खान भारत के रहने वाले हैं। करांची में रहने वाली जावरिया को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहने वाले समीर से प्यार हुआ, और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन ये सब इतना आसान नहीं था।

जावरिया और समीर की लव स्टोरी में सबसे पड़ी परेशानी दो देशों के बीच की सरहद बन गई, तमाम कोशिशों के बाद भी भारत सरकार जावरिया को वीजा नहीं दे रही थी, ऐसे में वो शादी के लिए भारत नहीं आ पा रही थी,जावरिया और समीर की लव स्टोरी में भी मकबूल अहमद की एंट्री हुई। और उनकी कोशिश की वजह से जावरिया को वीजा मिल गया।

अटारी-वाघा बॉर्डर पर जावरिया और उनके पिता अजमत इस्माइल खान का समीर और उनके पिता अहमद कमाल खान युसूफजई ने जोरदार स्वागत किया,इस दौरान समीर और जावेरिया दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे थे। यहां से सभी लोग कोलकाता जाएंगे। कुछ दिनों के बाद ही जावरिया और समीर शादी के बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। 45 दिन के बाद जावरिया भारत सरकार से लंबे समय के लिए वीजा विस्तार के लिए आवेदन करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here