न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस बरसी है। इस बीच खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही कानपुर में भी पुलिस सड़को पर मुस्तैद हो गई है। कानपुर पुलिस ने सद्भावना चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया, व संदिग्ध लोगो से पूछताछ भी की गयी।
कानपुर जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया
ऐसी कोई भी स्थिति नहीं है जिसके लिए किसी भी प्रकार से कोई चिंता का विषय हो कभी सभी चीज सामान्य हैं सभी धर्मो जातियों वर्गों लोगों से वार्ता की गई है।यह इस वर्ष भी और पूर्व वर्षों में भी देखा गया है, कि समाज जो पूरी तरीके से व्यवस्थित और शांतिपूर्ण है।
खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. साथ ही कानपुर में भी पुलिस सड़को पर मुस्तैद हो गई है. @kanpurnagarpol
बाइट – आनद प्रकाश तिवारी (जेसीपी) kanpur pic.twitter.com/Y6VsqvsTxs— Newslink Hindi (@newslinkhindi) December 6, 2023
हालांकि किसी भी बेड एलिमेंट के द्वारा किसी अन्य प्रकार के दुस्प्रेरणा से प्रेरित होकर कोई भी ऐसा काम न कर दे इसके ऐतिहतान के तौर पर हमने अपने संविधान की व्यवस्था और अपने पुलिसिंग के कंपोनेंट डिप्लॉय करने है वो हमने किए है यहां किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
ये भी पढ़ें :Kanpur पहुंचे पंकज सिंह, कांग्रेस और सपा पर किया तंज बोले – दोनों पार्टियां देश विरोधी

