Video: नशे की हालत में मुंबई की सड़कों पर भटकते दिखे Sunny Deol, फैंस को लगा झटका

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने हाल ही में 'गदर 2' ब्लॉकबस्टर फिल्म की है। वहीं अभिनेता इन दिनों फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं।

0
724

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने हाल ही में ‘गदर 2’ ब्लॉकबस्टर फिल्म की है। वहीं अभिनेता इन दिनों फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच अब सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता मुंबई की सड़कों पर भटकते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में…

मंगलवार रात सड़क पर भटकते हुए सनी देओल का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि वह नशे में धुत खुद को संभाल भी नहीं पा रहे हैं। इधर-उधर भटकते हुए सनी देओल के इस वीडियो में उनके पास एक ऑटोरिक्शा आकर रुकता है। बीच सड़क पर खड़े सनी देओल को देखकर वह ऑटोवाला रुक जाता है और उन्हें जैसे-तैसे अपनी ऑटो में बिठाता है। अब ये वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

हाल ही में ‘गदर 2’ की सफलता का जश्न मना चुके सनी देओल को इस तरह वीडियो में नशे में धुत्त देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। केआरके ने इस वीडियो को शेयर किया है उन्होंने लिखा है कि ये काफी खतरनाक है। यहां सनी जुहू में सड़क पर नशे में झूमते दिखे हैं। इस वीडियो में कैजुअस कपड़ों में सनी देओल बीच सड़क पर दिख रहे हैं। हालांकि, जब ऑटो रुकता है तो उनके चेहरे पर अलग सी स्माइल भी दिख रही है। इसके बाद ड़्राइवर उन्हें मदद करता है और ऑटो में बिठाता है।

ये भी पढ़े : Kanpur पहुंचे पंकज सिंह, कांग्रेस और सपा पर किया तंज बोले – दोनों पार्टियां देश विरोधी

फैंस कर रहे हैं कमेंट
इस वीडियो में कैजुअस कपड़ों में सनी देओल बीच सड़क पर दिख रहे हैं। हालांकि, जब ऑटो रुकता है तो उनके चेहरे पर अलग सी स्माइल भी दिख रही है। इसके बाद ड़्राइवर उन्हें मदद करता है और ऑटो में बिठाता है। अब वीडियो देखकर लोग नाराज भी हैं और हैरान भी जैसे ही सनी का वीडियो सामने आया, लोग कमेंट करने लगे।

ये भी पढ़े : Kanpur News: ओला कार चालक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, परिजनों ने लगाया आरोप, पत्नी और प्रेमी ने की है हत्या

कुछ ने उनका मजाक भी उड़ाया। एक ने लिखा, पब्लिक की सेवा करते करते थक गए हैं। इन्हें चाहिए हमदर्द का टॉनिक सिंकारा। एक ने लिखा, हैंडपम्प उखाड़ने वाले की हालत देखो। एक ने लिखा, घूम नहीं, ये तो झूम रहे हैं। एक ने लिखा, आओ सर जी मैं आपको लाहौर छोड़ दूं। कुछ ऐसे भी हैं, जो सनी की इस हालत पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here