लड़की पक्ष से परेशान युवक ने की आत्महत्या, गोदभराई के बाद शादी से किया था इंकार, लड़की समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

गांव मरहला खंड बिरजूगढ़ी निवासी नेमसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनके बेटे वीकेश की शादी थाना इगलास के गांव वास टोडा निवासी जयवीर की बेटी पिंकी के साथ तय हुई थी।

0
260

न्यूज़लिंक हिंदी, नौहझील। नौहझील थाना में लड़की पक्ष के उत्पीड़न से परेशान युवक द्वारा जहर का सेवन कर आत्महत्या करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। गांव मरहला खंड बिरजूगढ़ी निवासी नेमसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनके बेटे वीकेश की शादी थाना इगलास के गांव वास टोडा निवासी जयवीर की बेटी पिंकी के साथ तय हुई थी।

उन्होंने सोने की अंगूठी, पेंडिल, चांदी की पायल, पांच कीमती साड़ी और 11 हजार रुपये नगद समेत सामान देकर गोद भराई की रस्म अदा की थी। गोद भराई के बाद जयवीर उर्फ जगवीर ने अपनी बेटी पिंकी की शादी उनके पुत्र वीकेश के साथ करने से मना कर दिया और गोदभराई में दिए आभूषण, रूपये और सामान भी लौटाने से मना कर दिया। मांगने पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देकर उनके बेटे को प्रताणित करने लगे।

जयवीर ने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भी दिलवाया, जिससे उनका बेटा परेशान रहने लगा। कई बार पंचायत में समझाने का प्रयास किया लेकिन यह लोग नहीं माने। 9 अगस्त को जयवीर, पिंकी, उत्तम, निरोत्तम, सिरोत्तम और श्रीमती बरफो निवासी गांव वास टोडा थाना इगलास जिला अलीगढ़ में उनके गांव में आकर समाज के सामने बेइज्जत करते हुए कहा कि गोद भराई का कोई सामान वापिस नहीं मिलेगा और 10 लाख रुपये देंगे तो वह राजीनामा कर लेंगे।

धमकी दी कि अगर शर्त नहीं मानी तो वह पूरे परिवार को जेल की हवा खिलवा देंगे। जिससे परेशान होकर उनके बेटे वीकेश ने उसी दिन जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसे इलाज को अलीगढ़ ले गए। जहां 10 अगस्त को उनके बेटे की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। धोखा देकर गोद भराई के नाम पर आभूषण समेत सामान हड़पने और उनके बेटे को आत्महत्या करने को मजबूर करने के आरोप की शिकायत की है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या, फिर दर्ज करा दी गुमशुदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here