Telangana: रेवंत रेड्डी का शपथ समारोह आज, मल्लू भट्टी ले सकते हैं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में 1 लाख से ज्यादा आम लोगों के पहुंचने की संभावना है। रेड्डी ने एक दिन पहले ओपन लेटर लिखकर आम लोगों को आमंत्रित किया था। रेवंत रेड्डी के कार्यक्रम में सीपीआई महासचिव डी राजा रेवंत रेड्डी भी होंगे शामिल।

0
243

न्यूज़लिंक हिंदी, तेलंगाना। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। साथ ही रेवंत रेड्डी के साथ मल्लू भट्टी विक्रमार्क उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1:04 बजे हैदराबाद के विशाल एलबी स्टेडियम में होगा। इसमें लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दरअसल, वीआईपी के अलावा रेवंत रेड्डी ने आम लोगों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुला निमंत्रण दिया है।

रेवंत रेड्डी के साथ मल्लू भट्टी विक्रमार्क उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जाएगा। चर्चा है कि रेवंत रेड्डी के साथ ही 8-9 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है हालांकि अभी इसकी पुष्टि पार्टी ने नहीं की है।

सोनिया गांधी हैदराबाद के लिए रवाना
तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटें हैं। कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है। तेलंगाना में रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दीपेंद्र एस हुड्डा दिल्ली हवाई अड्डे से हैदराबाद के लिए रवाना हुए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई और वरिष्ठ नेता रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। रेवंत रेड्डी के कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहेंगे।

एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का अनुमान
रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में 1 लाख से ज्यादा आम लोगों के पहुंचने की संभावना है। रेड्डी ने एक दिन पहले ओपन लेटर लिखकर आम लोगों को आमंत्रित किया था। रेवंत रेड्डी के कार्यक्रम में सीपीआई महासचिव डी राजा रेवंत रेड्डी भी होंगे शामिल। पार्टी के विधायक कुनामनेनी संबाशिव राव ने इसकी जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें:Mathura:आरएसएस संपर्क विभाग प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक संपन्न – शिक्षक सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभाते हैंः डॉ. प्रमोद शर्मा

कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद!
रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here