Uttar Pradesh: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा- अखिलेश यादव की वजह से हारी कांग्रेस

मौलाना रजवी ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे, जिससे कांग्रेस के समीकरण बिगड़ गए। कांग्रेस गठबंधन को अपने साथ सपा को लेने के लिए पुनः विचार करना चाहिए। अखिलेश यादव भरोसे मंद लीडर नहीं है।

0
321

न्यूज़लिंक हिंदी। बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी राय देते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की वजह से कांग्रेस हारी है। वह अपने उम्मीदवार इन राज्यों में खड़े नहीं करते तो कांग्रेस कई सूबों में जीत हासिल करके हुकूमत बनाने में सफल हो जाती।

मौलाना रजवी ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे, जिससे कांग्रेस के समीकरण बिगड़ गए। कांग्रेस गठबंधन को अपने साथ सपा को लेने के लिए पुनः विचार करना चाहिए। अखिलेश यादव भरोसे मंद लीडर नहीं है। उन पर आंख बंद करके भरोसा नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें :Telangana: रेवंत रेड्डी का शपथ समारोह आज, मल्लू भट्टी ले सकते हैं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

आगे उन्होंने कहा कि कई चुनाव में मुसलमानों ने अखिलेश यादव पर भरोसा करके वोट दिया, मगर वह मुसलमानों को सिर्फ वोटबैंक समझ कर इस्तेमाल करना चाहते हैं। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में मुसलमान कुछ खास फैसला करने जा रहे हैं। जो लोग मुसलमानों को इस्तेमाल करते हैं, उनको आईना दिखाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here