World: नेवादा University में फायरिंग के दौरान तीन की मौत; गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका

कैंपस में एक शूटर की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शूटर को घेर लिया था। उन्होंने कहा कि संदिग्ध की मौत हो चुकी है। लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के शेरिफ केविन मैकमाहिल ने कहा कि लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है।

0
173

न्यूज़लिंक हिंदी। अमेरिका के लास वेगास में गोलीबारी की घटना सामने आई है। नेवादा University परिसर में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, व्हाइट हाउस ने कहा कि वह लास वेगास में हुई गोलीबारी की घटना पर नजर रख रहा है।

लास वेगास पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावार की भी मौत हो गई है। लास वेगास पुलिस विभाग ने बयान में कहा कि तीन लोग मारे गए हैं। जबकि गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसकी हालत गंभीर है।

आपको बता दे पुलिस मृतकों की पहचान नहीं की है। साथ ही पुलिस ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि संदिग्ध ने खुद आत्महत्या की है या फिर पुलिस ने उसे गोली मारी।

स्कूल के प्रोफेसर विंसेंट पेरेज ने बताया
उन्होंने कैंपस में बहुत सारी गोलियों की आवाज सुनी थी। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमने फायरिंग की आवाज सुनी, जिसके बाद वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की तरफ भागे।

पुलिस के प्रवक्ता एडम गार्सिया ने ब्रीफिंग में बताया
कैंपस में एक शूटर की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शूटर को घेर लिया था। उन्होंने कहा कि संदिग्ध की मौत हो चुकी है। लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के शेरिफ केविन मैकमाहिल ने कहा कि लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है।

यह भी पढ़ें:Sukhdev Singh Gogamedi murder: मूसेवाला के पिता ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा ‘लगेगी आग तो आएंगे कई घर जद में ‘

शेरिफ ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस गोलीबारी से परिसर में मौजूद छात्र बुरी तरह सहम गए थे। उन्होंने कहा कि साल 2017 में भी इस तरह की घटना सामने आई थी। जब एक बंदूकधारी ने लास वेगास में एक म्यूजित फेस्टिवल में होटल की खिड़की से गोलीबारी की थी। सामूहिक गोलीबारी में साठ लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here