न्यूज़लिंक हिंन्दी। भारत में सीएम पर सस्पेंस बना हुआ हैं,मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की इन सियासी घटनाओं के आखिर मायने क्या हैं।
तीनों राज्यों में सीएम चेहरे को लेकर बीजेपी का मंथन बराबर जारी है। पीएम मोदी ने बुधवार को भी अमित शाह के साथ की बैठक है। वहीं चुनाव लड़ने वाले 10 सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा सौंपने के बाद सांसदों ने पीएम से मुलाकात की है।
वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी बीती रात दिल्ली पहुंची हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल और लोकसभा से इस्तीफा देने वाले अन्य भाजपा सांसदों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने मुलाकात की और बातचीत भी की हैं। ऐसे में ये सवाल हर किसी के दिल में चल रहा है कि बीजेपी इन तीन राज्यों की जिम्मेदारी किस-किस को देने वाली है।
मुलाकातों और बैठकों के दौर के बीच सीएम पद को लेकर सस्पेंस तब और ज्यादा बढ़ गया, जब तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने वाले 10 सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा देकर पीएम मोदी से मुलाकात की। राजस्थान से सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौर और किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा दे दिया।
जबकि एमपी से दो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल समेत पांच सांसदों ने इस्तीफा दिया। पीएम से मिलने वालों में राजस्थान से दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौर, किरोड़ी लाल मीणा, जबकि मध्य प्रदेश से उदय प्रताप सिंह, राकेश सिंह, नरेद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और रीति पाठक हैं। इनके अलावा छत्तीसगढ़ से अरुण साव और गोमती साय ने भी इस्तीफा देने के बाद पीएम से मुलाकात की।
पीएम मोदी से मिलने वाले इन सांसदों में कई ऐसे हैं जो अपने अपने राज्य में मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं। हालांकि कोई भी खुद को सीएम का दावेदार नहीं बता रहा।

