Kangra News: रानीताल में सरिया उतार रहा हाइड्रा वाहन दूल्हे की गाड़ी पर पलटा, दूल्हे समेत चार लोग बाल-बाल बच गए

0
355

न्यूज़लिंक हिंदी। रानीताल में एक सरिया उतार रहा हाइड्रा वाहन दूल्हे की गाड़ी पर अचानक से पलट गया। गलीमत रही कि गाड़ी में सवार दूल्हा व अन्य लोग बाल-बाल महफूज़ बच गए।

बरात शाहपुर की तरफ जा रही थी। हाइड्रा वाहन पलटने से दुल्हे की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। गाड़ी में दूल्हे के अलावा चार लोग और भी बैठे हुए थे जोकि सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही रानीताल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दूल्हे की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं दोनों पक्षों में रजामंदी होने से पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

ये भी पढ़े

साली पर आया जीजू का जिया साली से हुईं आंखें चार, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर पति को लगाई जमकर मार

पति को साली से प्यार हुआ तो पत्नी ने उसको जमकर मार लगाई। पति ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर महिला को घर से निकाल दिया। बृहस्पतिवार को महिला कंकरखेड़ा थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। महिला ने पति के खिलाफ दहेज व देवर के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी महिला की शादी तीन साल पहले सरधना रोड की एक कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पूर्व उसकी तबीयत खराब हो गई थी। अपनी देखभाल के लिए उसने अपनी छोटी बहन को घर बुला लिया था।

इसी दौरान पति की उसकी छोटी बहन से आंखें चार हो गईं। एक दिन महिला ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। जब महिला को प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो बखेड़ा हो गया। उसने अपनी बहन को घर भेज दिया। इससे दंपती में तनाव हो गया।

वहीं, बृहस्पतिवार को महिला ने पति को अपनी छोटी बहन से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। इस दौरान महिला ने आपा खो दिया और पति की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पति और देवर ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here