मोहब्बत की दुकान में 200 करोड़, PM ने भी ली चुटकी, सोशल मीडिया पर आयी मीम की बाढ़

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के ठिकानों से मिले कैश के बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी ने कांग्रेस को जमकर घेरा।

0
252

न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के आधा दर्जन ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की। आयकर विभाग ने झारखंड और ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (शराब बनाने वाली कंपनी) पर छापेमारी की और कंपनी से जुड़े परिसरों से भारी मात्रा में नोट बरामद किए हैं।

BJP Tweet: लिख लो, समझ लो और गांठ बांध लो!

अधिकारियों के मुताबिक, ओडिशा के बोलांगीर और संबलपुर तो झारखंड के रांची और लोहरदगा में तलाशी हुई। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के ठिकानों से मिले कैश के बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी ने कांग्रेस को जमकर घेरा।

इसके साथ ही राहुल और सोनिया गांधी को लेकर मीम भी शेयर किये जा रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता भी इसका जवाब दे रहे हैं।

PM Modi Tweet: देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें… 😂😂😂
जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। 

BJP Second Tweet : कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़ और गिनती जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here