मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जीत के बाद,काशी में 17 दिसम्बर को PM मोदी का होगा भव्य स्वागत

0
220

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। इसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की ओर से काशी में उनके भव्य स्वागत की तैयारी बहुत ही जोर शोर से की जा रही है।

काशी प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार हुई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही पीएम काशीवासियों से संवाद स्थापित कर आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद करेंगे।

प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री 17 दिसंबर की दोपहर काशी आएंगे। नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे और प्रतिभागियों से संवाद करेंगे।

शाम को नमो घाट पर काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में आने वाले दक्षिण भारतीय मेहमानों से मिलेंगे और 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से उमरहां पहुंचेंगे। वहां स्वर्वेद मंदिर का लोकार्पण करेंगे और लोगों से संवाद करेंगे। इसके बाद उनकी जनसभा होगी।

उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर का लोकार्पण भी पीएम करेंगे। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर के उत्तरी छोर पर हेलीपैड बनेगा। हेलीपैड के पास ही जनसभा स्थल बनाया जा रहा है। साथ ही, मंदिर के चारों ओर सुचारू रूप से आवागमन के लिए पक्के रास्ते का निर्माण कराए जाने की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here