Uttar Pradesh News :हल्दी की रस्म अदा करने आई महिलाओ पर गिरी दीवार,तीन महिलाओ समित एक बच्चे की हुई मौत

0
361

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के मऊ स्थित घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित सकेरे रास्ते के पास एक खाली प्लॉट की दीवार शुक्रवार की दोपहर तीन बजे अचानक ढह गई। घटना के समय दीवार के पास ही महिलाओं द्वारा एक परिवार के घर में बरात जाने से एक दिन पहले हल्दी की रस्म अदा करने जा रही थीं।

जहां यह दीवार गिरने से वह उसकी जद में आ गईं। घटना में 23 लोग लोग दब गए, राहत कार्य के बाद एक बच्चा और चार महिलाओं की हादसे में मौत हो गई। जबकि 17 गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इन घायलों को जिला अस्पताल के अलावा जिला मुख्यालय के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

इसी दौरान दीवार के पूर्वी साइड में रखी मिट्टी और बालू के दबाव से अचानक दीवार ढह गई। जिसके जद में महिलाएं आ गईं। आस-पास के लोग हादसे की सूचना पर एकत्रित हो गए और मलबे से घायलों को निकालने का प्रयास करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सुमित कुमार सिंह, सीओ घोसी दिनेश दत्त मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे। दो जेसीबी से दीवार का मलबा हटाने का कार्य शुरू हुआ।

जिलाधिकारी अरूण कुमार और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घायलों और मृतकों के बारे में जानकारी ली। वहीं हादसे की सूचना पर 108 की 10 तो 102 की 13 एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य में जुटी रहीं। एक घंटे बाद आईजी अखिलेश कुमार ने भी घोसी आकर जानकारी प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here