Unnao News : उन्नाव में मिलावटी शराब पीने से दो मजदूरों की हुई थी मौत, पीड़िता की शिकायत पर ठेकेदार समेत चार लोग गिरफ्तार

0
322

न्यूज़लिंक हिंन्दी। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में देशी शराब पीने के बाद दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। वहीं, एक की हालत गंभीर थी। मामले में मृतक की बेटी ने तहरीर दर्ज कराई थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर ठेके के मैनेजर, सेल्समैन सहित चार पर हत्या और मिलावटी शराब बेचने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज है।

पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब ठेके पर जांच की। ठेके पर काम करने वाले अमेठी जिले के थाना पीपरपुर के गांव तुलापुर निवासी राजकुमार, सेल्समैन बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के तेरवा निवासी टिंकल, फतेहपुर जिले के सुल्तानघोष निवासी रवि और फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कृष्णा जायसवाल से पूछताछ की तो शराब ठेके में मिलावटी शराब बिकने का खुलासा हुआ।

सेल्समैन ने बताया कि वह मिलावटी शराब बेचते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस निशानदेही पर शराब ठेके से 15 देशी क्वाटर, 96 खाली शीशियों के ढक्कन, पेचकस और अनुजा ब्रांड रंग की डिब्बी व केमिकल बरामद किया। पुलिस ने मृतक पृथ्वीपाल की बेटी अंजली की तहरीर पर सोहरामऊ थाने में चारों के खिलाफ हत्या और मिलावटी पदार्थ बेचने की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here