न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर हुई छापेमारी में अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बरामद हो चुके हैं। जबकि नोटों की गिनती अभी भी जारी है।
इसको लेकर शनिवार को भाजपा कानपुर ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का पुतला जलाते हुए भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका।
ये भी पढ़ें: Kanpur Video: ऑटो चालक की बेरहमी ने किया मानवता को शर्मसार, कुत्ते के बच्चों को रौंदते हुए निकल गया
महापौर प्रमिला पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर परेड चौराहे पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर हुई छापेमारी में अब तक 300 करोड़ रुपए से ज्यादा बरामद हो चुके है.. इसी को लेकर महापौर प्रमिला पांडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार परेड चौराहे पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला फूंक अपना विरोध जताया.. @BJP4India pic.twitter.com/ViwUMKdeeR
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) December 9, 2023
महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के एक सदस्य के ठिकानों से जिस तरह नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं वह यह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस पार्टी किस कदर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।
महापौर ने कहा जनता से लूटी गई पाई पाई का हिसाब अब हो रहा है। गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई-पाई निकलवाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।
”भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक महेश त्रिवेदी, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह समेत सैकड़ों भाजपाइयों ने दक्षिण के सचान चौराहे पर कांग्रेस का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।”
भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक महेश त्रिवेदी, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह समेत सैकड़ों भाजपाइयों ने दक्षिण के सचान चौराहे पर कांग्रेस का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। @BJP4India @SocialKanpurbjp @sdPachauri1 pic.twitter.com/Uoz5FKt14y
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) December 9, 2023
रमईपुर मे भ्रष्टाचार को लेकर पुतला फूंक कर जताया विरोध
भाजपा के नेताओं ने रमईपुर मे भी भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान मण्डल मंत्री अमन सिंह, जिला महामंत्री धीरेन्द सिंह, जिला मंत्री समरजीत सिंह, जिला महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ती सिंह, मण्डल अध्यक्ष बिधनू सूर्य ब्रम्ह सिंह, मण्डल अध्यक्ष भीतर गांव दिलीप सैनी, मण्डल उपाध्यक्ष मानवेन्द्र, सुशील पाल वेरी सिंह, राजा अवस्थी, गोलू खान और सभी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे।


