न्यूज़लिंक हिंदी। Bareilly-नैनीताल हाइवे पर आधीरात बाद दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहां भोजीपुरा थाना से कुछ दूरी पर डंपर से टकराने के बाद एक कार में आग गई। कुछ ही देर में उसमें सवार सभी आठ बारातियों की मौत हो गई। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने इस हादसे में आठ लोगों की जान जाने की पुष्टि की है।
Eight people charred to death after a collision between a truck and minivan in Bahedi area of UP's Bareilly.
Both the vehicles caught fire after the accident and the victims didn't get any chance to escape.
The people in the car were returning from a marriage party.
💔💔🙏 pic.twitter.com/PrP1L0GJ51— जनरल नरभक्षी पैरोडी 🏹 (@GDnarbhakshi) December 10, 2023
कार सवार लोग बरेली शहर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बहेड़ी लौट रहे थे। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर कार से शवों को बाहर निकाला। उधर, हादसे की खबर मिलते ही शादी का जश्न गम में बदल गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बरेली के भोजीपुरा में नैनीताल हाईवे पर डंपर से टकराने के बाद कार में आग लगी तो उसका सेंट्रल लॉक भी फंस गया। डंपर में फंसी कार धू-धू कर जलती रही। किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कार के अंदर लोग जिंदगी के लिए छटपटाते रहे। लपटें शांत हुईं तो आठ जिंदगियां राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थीं।
ये भी पढ़े : Video: कानपुर के हटिया बाजार में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बदला लेने के चक्कर में चाकू से गोद डाला
कार की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह करीब पांच फुट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर में जा घुसी। डंपर भी लगभग इतनी ही तेज रफ्तार में था। वह कार को खींचकर 25 मीटर आगे तक ले गया। इस दौरान कार में आग लगी और वह डंपर में फंसकर रह गई।
प्राथमिक जांच में पता लगा है कि घटना के दौरान कार में लगा सेंट्रल लॉक नहीं खुला। इससे कार सवार अंदर ही फंसकर रह गए। अधिकतर लोग गर्म कपड़े पहने हुए थे। इस वजह से लपटों ने उनको बुरी तरह चपेट में ले लिया और उनकी चीखें भी अंदर ही घुटकर रह गईं। दमकल पानी की बौछार करती रही।
ये भी पढ़े : Kanpur Breaking: छोटे भाई की लड़ाई का बदला लेने के लिए युवक को मारी चाकू, हालत गंभीर, हैलेट किया गया रेफर
करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। कार से शवों को निकालना मुश्किल हो गया था। रात एक
Bareilly-Nainital highway
बजे उनके शवों को निकाला जा सका। अधिकतर शव राख में तब्दील हो चुके थे। उनमें से कुछ को टुकड़ों में निकालना पड़ा।
रात में जिस वक्त घटना हुई, तब तक घटनास्थल से 200 मीटर दूर दभौरा गांव के ग्रामीण सो चुके थे। ठंड के मौसम में इस घटना के बारे में उन्हें काफी देर तक जानकारी ही नहीं हो सकी।
लोगों का मानना है कि ग्रामीण समय पर जागे होते तो हादसे की भयावहता कम हो सकती थी और कुछ लोगों को बचाया जा सकता था। कार से ऊंची लपटें उठती देखकर दूसरे वाहनों के चालकों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल मदद के लिए पहुंच सकीं पर तब तक देर हो चुकी थी।

