न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजस्थान पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन में उसने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को चंडीगढ़ से दिल्ली लाया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपियों ने शनिवार की रात पूछताछ की और आज भी उससे पूछताछ जारी रहेगी।
#WATCH | Delhi: The accused in the Sukhdev Singh Gogamedi murder case brought to the Crime Branch Office. https://t.co/oPuhcesScg pic.twitter.com/ynTa1HUkzN
— ANI (@ANI) December 9, 2023
राजस्थान का रहने वाला है रोहित राठौड़
नितिन फौजी महेंद्रगढ़ और रोहित राठौड़ मकराना राजस्थान का रहने वाला है। इन्हें भगाने, हथियार मुहैया कराने और शरण देने के आरोप में पुलिस ने उधम सिंह को भी गिरफ्तार किया है। उधम सिंह हिसार का रहने वाला है। वारदात के बाद दोनों लगातार इधर उधर भाग रहे थे। ये लोग पहले हरियाणा आए फिर हिमाचल प्रदेश गए उसके बाद चंडीगढ़ के एक होटल में आकर छिप गए थे। राजस्थान पुलिस जब इन्हें नहीं पकड़ पा रही थी तब उन्होंने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से मदद मांगी।
ये भी पढ़े : बारात बनी काल, बरैली – नैनीताल हाइवे पर कार बनी आग का गोला, जिंदा जले 8 बराती, आग बुझी तो राख हो गए थे शरीर
मास्टरमाइंड वीरेंद्र चारण के संपर्क में थे
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन फौजी, रोहित राठौड़ और उधम के रूप में हुई है। पकड़ा गया तीसरा आरोपी उधम वो शख्स है जो फरारी के दौरान इनके साथ था और भागने में इनकी मदद कर रहा था। आरोपी लगातार घटना के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले वीरेंद्र चारण के सम्पर्क में बने हुए थे। गैंगस्टर गोदारा का राइट हैंड माने जाने वाले वीरेंद्र चारण के इशारे पर ही इस हत्या को अंजाम दिया गया था।
चंडीगढ़ के होटल से हुई गिरफ्तारी
आरोपी फरारी के दौरान लगातार मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी का फायदा उठाते हुए पुलिस टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंची इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़े : मथुरा: विद्युत विभाग ओटीएस में बेहद सुस्त है मथुरा की चाल, अधिकारी लखनऊ तलब
एक लाख का इनामी आरोपी चारण विदेश में
गोगामेड़ी हत्याकांड का मास्टरमाइंड वीरेंद्र चारण इस समय विदेश में है और वहीं से अपनी गैंग चला रहा है। एक लाख के इनामी आरोपी चारण को ही राजू ठेहट हत्याकांड का मास्टरमाइंड भी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र ने ही शूटर्स को हत्या के लिए हथियार पहुंचाए थे।

