भारत और कोरिया गणराज्य के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल पूरा होने पर मनाया जा रहा जश्न

0
177

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और दक्षिण कोरिया के संबंधों की रविवार को सराहना करते हुए इसे आपसी सम्मान, साझा मूल्यों और बढ़ती साझेदारी की यात्रा बताया। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे हो गए हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हम आज भारत और कोरिया गणराज्य के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। यह आपसी सम्मान, साझा मूल्यों और बढ़ती साझेदारी की यात्रा रही है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और उसे विस्तार देने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।मोदी ने कहा कि दोनों के बीच संबंध आपसी सम्मान, साझा मूल्यों, बढ़ती साझेदारी की यात्रा हैं।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और उसे विस्तार देने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

इससे पहले सितंबर में दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक ने घोषणा की थी कि दक्षिण कोरिया भारत को उच्च मूल्य की परियोजनाओं के लिए अगले तीन वर्षों में 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here