न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के निर्माता एक के बाद एक अपडेट और ड्रॉप साझा कर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को ‘डंकी ड्रॉप 5’ भी जारी हो गया है। इससे पहले फिल्म का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। शाहरुख ने अपने रोमांटिक ट्रैक ‘ओ माही ओ माही’ की एक झलक साझा की है।
ये भी पढ़े : संसद से निष्कासन के बाद रविवार को जनता के दरबार में पहुंची Mahua Moitra, बोली – हम इस लड़ाई को जीतेंगे
शाहरुख खान की फिल्म का रोमांटिक ट्रैक ‘ओ माही ओ माही’ आज 11 दिसंबर को रिलीज होगा। इससे पहले मेकर्स ने ‘डंकी ड्रॉप 5’ करके इसका टीजर जारी किया है। इसे देखकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। गाने के टीजर में शाहरुख खान अपना फेमस रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। लंबे बालों में किग खान का ये लुक बड़ा ही जबर्दस्त लग रहा है। इसे देखने के बाद ओ माही ओ माही गाने के रिलीज होने का दर्शक और भी बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
शाहरुख ने समझाया ‘डंकी’ का असली मतलब
उन्होंने Dunki Drop 5 के ‘ओ माही’ सॉन्ग के वीडियो की झलक X पर शेयर की, और साथ में लिखा, ‘सब पूछते हैं इसके लिए बता रहा हूं। ‘डंकी’ का मतलब होता है अपनों से दूर रहना….और जब अपने पास हो तो बस लगता है कयामत तक उसके साथ ही रहें। ओ माही, ओ माही। आज क्षितिज पर सूरज डूबने से पहले इस प्यार को महसूस करें।’
ये भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना सही या गलत… सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा बड़ा फैसला
‘ओ माही’ में शाहरुख खान और तापसी पन्नू
‘ओ माही’ सॉन्ग शाहरुख खान और तापसी पन्नू पर फिल्माया गया है, जोकि काफी रोमांटिक है। मेकर्स ने बताया है कि ‘ओ माही’ सिर्फ प्रमोशनल वर्जन है, जिसका फिल्म की कहानी और उसके वर्जन से कुछ लेना-देना नहीं है। ‘डंकी’ को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख और तापसी के अलावा विक्की कौशल भी हैं।

