न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर यानि कल नेहरू स्टेडियम में होगा शपथग्रहण होगा और दोनों कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, मध्य प्रदेश में सुबह 11.30 बजे से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। तीन बार के विधायक रहे मोहन यादव को मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है।
वहीं, छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर चार बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करेंगे। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों जगह शपथ ग्रहण की तैयारियां बहुत जोरों पर चल रही है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होने जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश में मोहन यादव के हाथों में अब होगी कमान
मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा। इससे पहले दिन में, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता मोहन यादव को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से संबंधित एक पत्र भी सौंपा। .
छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय संभालेंगे अब CM का पद
पीएम मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य बुधवार 13 दिसम्बर को शपथ लेंगे, अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

